Powered by Blogger.
Home » » सेक्स रैकेट से भी जुड़ा था विंदू, मॉडल्स को हर रात के 1 लाख!

सेक्स रैकेट से भी जुड़ा था विंदू, मॉडल्स को हर रात के 1 लाख!

स्पॉट फिक्सिंग की जांच में जुटी मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम नए-नए खुलासे कर रही है। सट्टेबाजी में फंसे विंदू दारा सिंह को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक विंदू सेक्स रैकेट से भी जुड़ा हुआ था। वो क्रिकेटरों को फांसने के लिए हाई-फाई मॉडल्स को इनके पास भेजता था।
सूत्र बताते हैं कि क्राइम ब्रांच को एक होटल के सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं। इस फुटेज के आधार पर क्राइम ब्रांच ने जब पड़ताल की तो सनसनीखेज राज बेनकाब हुए। मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच का दावा है कि विंदू दारा सिंह स्पॉट फिक्सिंग के लिए सेक्स रैकेट से भी जुड़ा था। विंदू मॉडल्स की सप्लाई करता था और बदले में इन्हें मोटी रकम देता था।मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक विंद क्रिकेटरों या अंपायर को खुश करने के लिए इनके पास मॉडल्स भेजता था। इसके लिए मॉडल्स को मोटी रकम अदा की जाती थी। इन्हें एक रात के लिए एक लाख रुपये तक देता था विंदू। सूत्रों की मानें तो ऐसी ही दो मॉडल्स के सीसीटीवी फुटेज मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ लगे हैं। बताया जा रहा है कि ये फुटेज जुहू के नोवेटेल होटल के हैं। इसी होटल में बुकी पवन जयपुर ठहरा हुआ था। बता दें कि विंदू ने अपने खास दोस्त पवन और उसके भाई संजय को दुबई भगा दिया था।
क्राइम ब्रांच सूत्रों का ये भी कहना है कि ये दोनों मॉडल फिलहाल मुंबई में लोखंडवाला कॉम्पलेक्स में रहती हैं। क्राइम ब्रांच ने दोनों से पूछताछ की है। बताया ये भी जा रहा है कि विंदू पाकिस्तानी अंपायर असद रऊफ को भी मॉडल्स भिजवाता था। विंदू दारा सिंह पवन और संजय जयपुर के जरिए असद रऊफ के संपर्क में आया था।

0 comments:

Post a Comment

Like us on Facebook
Follow us on Twitter
Recommend us on Google Plus
Subscribe me on RSS