Powered by Blogger.

अपनी रचनाओं को पहुंचाए हजारों पाठकों के मध्य

नमस्कार मित्रों यदि आप साहित्यकार हैं तो हम आपके लिए लायें है एक ऐसा मंच जहाँ आप अपनी रचनायों को दे सकते हैं हज़ारों पाठक और पढ़ सकते हैं अन्य साहित्यकारों की रचनाएँ तो आज ही अपना नाम यहाँ दर्ज कराएँ। http://sahityasadhna1.blogspot.in/

यहाँ पर रजिस्टर होते ही आपकी रचनाएं स्वत कई वेबसाइट और ब्लोग्स पर प्रकाशित हो जाएगी जिससे आपकी रचनाएं हज़ारों पाठक मिल जायेंगे 

Hum se Juden Patarkaar Bane

Hi Friends,

                   Etah Live Lekar Aaya Hai aapke liye ek sunhara mauka, Patrakaar Banne ka. Aap Humse Judkar Patrkaar Ban sakte Hai aur Pahuncha Sakte Hai Apni Baat Laakho Logon Tak. Humse Judne Ke Liye Abhi Call Karen. 08881579759  Monthly Earning-  7000 to 10000/-

डाउनलोड करें दबंग 3 और आशिकी 3 के गाने

नमस्कार दोस्तों कैसे हो आप लोग। माफ़ करना आपका ध्यान अपनी और खींचने  के लिए  झूठ का सहारा लिया। यहाँ अभी कोई गाने उपलब्ध नहीं हैं।  लेकिन  यहाँ पर एक से बढ़कर एक स्पेशल खबर जरूर है। आप यहाँ पर ताजा ख़बरें पढ़ सकते हैं। और अगर आप हमारे साथ जुड़कर  पत्रकार बनना चाहते हैं। तो हमसे संपर्क जरूर करें हमारा मोबाइल नंबर है       08881579759

फेसबुक चलाये और पैसे कमाए

दोस्तों आज हम आपके लिए लेकर आये है फेसबुक चलाने के साथ साथ पैसे कमाने का आसान और स्मार्ट तरीका। हम रोजाना घंटो  फेसबुक चलाते हैं लेकिन हमे मिलता क्या है? घंटा साड़ी कम्पनिया अपना प्रचार कराने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट्स की मदद लेती है और कुछ स्मार्ट और जानकार लोग इस का जमकर फायदा उठाते हैं और अपना सारा खर्च फेसबुक से निकलते है अगर मै अपनी बात करू तो मै भी बहुत सारे रूपये हर महिना फेसबुक से ले लेता हू लेकिन मै यहाँ अपनी आय के बारे में फिर कभी बात करेंगे आज मै यहाँ इस काम को आप लोगो के साथ बाटने आया हूँ जिससे आप अपना सारा खर्चा तो नहीं तो कम से कम अपने इन्टरनेट और मोबाइल का खर्चा तो निकल ही लोगे । दरअसल एक ऐसी साईट है जो आपको दूसरी कम्पनियों के प्रचार कराने का पैसे देती है और इसके जरिये आप फ्री में SMS भी भेज सकते होइस साईट पर रजिस्ट्रेशन कराने पर आप पहले दिन से ही कम से कम 10 रूपये कमाने लग जाओगे और ये आगे जाकर 100 रूपये रोज भी हो सकते है इस साईट पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए यहाँ क्लिक करें। और लग जाये पैसे बनाने में। मै आप लोगो को ऐसे ही जानकारे देता रहूँगा अगर आप मुझको इस जानकारी के बदले मै कुछ देना चाहते हो तो नीचे दिए गए इस लिंक को फेसबुक में ज्यादा से ज्यादा शेयर कर दो 

सेक्स रैकेट से भी जुड़ा था विंदू, मॉडल्स को हर रात के 1 लाख!

स्पॉट फिक्सिंग की जांच में जुटी मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम नए-नए खुलासे कर रही है। सट्टेबाजी में फंसे विंदू दारा सिंह को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक विंदू सेक्स रैकेट से भी जुड़ा हुआ था। वो क्रिकेटरों को फांसने के लिए हाई-फाई मॉडल्स को इनके पास भेजता था।
सूत्र बताते हैं कि क्राइम ब्रांच को एक होटल के सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं। इस फुटेज के आधार पर क्राइम ब्रांच ने जब पड़ताल की तो सनसनीखेज राज बेनकाब हुए। मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच का दावा है कि विंदू दारा सिंह स्पॉट फिक्सिंग के लिए सेक्स रैकेट से भी जुड़ा था। विंदू मॉडल्स की सप्लाई करता था और बदले में इन्हें मोटी रकम देता था।मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक विंद क्रिकेटरों या अंपायर को खुश करने के लिए इनके पास मॉडल्स भेजता था। इसके लिए मॉडल्स को मोटी रकम अदा की जाती थी। इन्हें एक रात के लिए एक लाख रुपये तक देता था विंदू। सूत्रों की मानें तो ऐसी ही दो मॉडल्स के सीसीटीवी फुटेज मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ लगे हैं। बताया जा रहा है कि ये फुटेज जुहू के नोवेटेल होटल के हैं। इसी होटल में बुकी पवन जयपुर ठहरा हुआ था। बता दें कि विंदू ने अपने खास दोस्त पवन और उसके भाई संजय को दुबई भगा दिया था।
क्राइम ब्रांच सूत्रों का ये भी कहना है कि ये दोनों मॉडल फिलहाल मुंबई में लोखंडवाला कॉम्पलेक्स में रहती हैं। क्राइम ब्रांच ने दोनों से पूछताछ की है। बताया ये भी जा रहा है कि विंदू पाकिस्तानी अंपायर असद रऊफ को भी मॉडल्स भिजवाता था। विंदू दारा सिंह पवन और संजय जयपुर के जरिए असद रऊफ के संपर्क में आया था।

क्रिकेटरों-अंपायर को लड़कियां तक सप्लाई करता था विंदू!

सट्टेबाजी के मामले में गिरफ्तार विंदू दारा सिंह के बयानों को लेकर मुंबई पुलिस जो भी दावे कर रही हो लेकिन कोर्ट में पेशी के दौरान मीडिया के सवालों पर विंदू ने गुरुनाथ मयप्पन का जमकर बचाव किया। विंदू ने कहा कि सट्टेबाजी में गुरुनाथ मय्प्पन की कोई भूमिका नहीं है।


विंदू के बयान के बाद गुरुनाथ मयप्पन राहत की सांस ले सकते हैं क्योंकि मुंबई पुलिस ने विंदू के बयान के आधार पर ही मयप्पन को गिरफ्तार किया था। ऐसे में विंदू के ताजा बयान ने पुलिस की जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं हालांकि पुलिस का दावा है कि उसके पास विंदू और मयप्पन के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं।पुलिस के मुताबिक उसके पास विंदू और मयप्पन की बातचीत के कॉल रिकॉर्ड हैं। इसके अलावा विंदू और सट्टेबाजों की बातचीत का भी रिकॉर्ड है। साथ ही पुलिस के पास विंदू की डायरी भी है जिसमें सट्टेबाजों से जुड़े सबूत मौजूद हैं। विंदू दारा सिंह भले ही अपने पर लगे सभी आरोपों से इनकार कर रहे हों लेकिन मुंबई क्राइम ब्रांच के पास कई ऐसे सबूत हैं जिससे ये साफ होता है कि विंदू सट्टेबाजी के इस खेल में शुरू से ही शामिल थे।
पुलिस का कहना है कि विंदू दारा सिंह क्रिकेटरों और अंपायर को लड़कियां तक सप्लाई करता था। पुलिस ने कोर्ट में कहा कि इस मामले में अभी विंदू से पूछताछ बाकी है जिसके बाद कोर्ट ने विंदू, सट्टेबाज प्रेम तनेजा और अल्पेश पटेल को 31 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। उधर विंदू की पत्नी ने पति को बेगुनाह बताते हुए पूरे उसे मामले में फंसाने का आरोप लगाया है।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान विंदू ने बताया कि अंपायर असद रऊफ भारत आने पर बुकियों के दिए सिम कार्ड का इस्तेमाल करता था। विंदू ने ये भी कबूल किया कि उसने खुद असद रऊफ का भारतीय सिमकार्ड नष्ट किया है। मुंबई पुलिस को उम्मीद है कि विंदू, मयप्पन और बुकियों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करने से सट्टेबाजी और सेक्स रैकेट से जुड़ी कई और कड़ियों का खुलासा हो सकता है।

बॉलीवुड की कई हस्तियों के पैसे सट्टेबाजी में लगे हैं: विंदू

मयप्पन हवाला के जरिए विंदू को भेजता था पैसा


शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किए गए गुरुनाथ मयनप्पन ने मुंबई पुलिस से पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। बीसीसीआई के अध्यक्ष श्रीनिवासन के दामाद मयप्पन ने मुंबई पुलिस की पूछताछ में न केवल अपने गुनाह कबूले हैं बल्कि इससे जुड़े कई राज भी बताए हैं, मुंबई पुलिस के सूत्रों ने IBN7 को बताया है कि मयप्पन ने इस बात को कबूल किया है कि वो चेन्नई टीम से जुड़ी अहम रणनीति को विंदू तक पहुंचाता था।
वो लगातार एक मॉडल के संपर्क में था और उसने उस मॉडल को बताया था कि सट्टेबाजी में 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ था। ये नुकसान चेन्नई की टीम पर सट्टा लगाने के बाद हुआ था। ये भी पता चला है कि विंदू मयप्पन को लड़कियों की सप्लाई करता था। मुंबई पुलिस के सूत्रों ने भी बताया है कि मयप्पन हवाला के जरिए विंदू को सट्टेबाजी के लिए पैसे भेजता था। पैसे भेजने के लिए मयप्पन ने बेनामी अकाउंट भी बनाए थे।

श्रीशांत के अरेस्ट होते ही विंदू ने नष्ट कर दिए कई सबूत

 श्रीशांत की गिरफ्तारी के साथ ही विंदू दारा सिंह ने कई अहम सबूत नष्ट कर दिए हैं। यही नहीं उसने आईपैड से भी कई अहम जानकारी मिटाई हैं। विंदू दारा सिंह ने स्काइप से कई खिलाड़ियों से बातचीत की थी। यही नहीं विंदू दारा सिंह ने अपने मेलबॉक्स से कई ईमेल भी डिलीट किए हैं। इन ईमेल्स में पैसों के लेनदेन का ब्यौरा मौजूद था।पुलिस ने कोर्ट को बताया कि उसे इस मामले में पूरी मनी ट्रेल का पता लगाना है। 

कोहली और हरभजन से भी है विंदू दारा सिंह की करीबी

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मामले में फंसे विंदू दारा सिंह ने खुलासा किया है कि वैसे तो वो टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को जानता है, लेकिन वो विराट कोहली, हरभजन सिंह और मनप्रीत गोनी के बेहद करीब है। हालांकि पुलिस ने ये साफ कर दिया है कि तीनों खिलाड़ियों के खिलाफ उन्हें अबतक ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे ये पता चल सके कि इनका विंदू के सट्टेबाजी रैकेट से कोई लेना देना है। टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार में मुंबई पुलिस के हवाले से ये खबर छपी है।
स्पॉट फिक्सिंग केस में पकड़े गए अभिनेता विंदू दारा सिंह ने पूछताछ के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। उधर, अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स ने दावा किया है कि विंदू आईपीएल के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के कम से कम तीन खिलाड़ियों के संपर्क में होने की बात मानी है। इसमें एक सीनियर खिलाड़ी भी शामिल है। मुंबई पुलिस का कहना है कि विंदू के इस खुलासे के बाद वो इसकी सच्चाई की जांच करेगी। मुंबई पुलिस ने फिलहाल इन खिलाड़ियों के नाम का खुलासा नहीं किया है। अखबार का दावा है कि एक बार विंदू के दावों की पुष्टि करने के बाद पुलिस इन खिलाड़ियों से पूछताछ कर सकती है।
मुंबई पुलिस ने विंदू को 21 मई को सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही विंदू ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। साथ ही विंदू बुकीज, खिलाड़ी और सट्टेबाजी में पैसे लगाने वालों के बीच अहम कड़ी साबित हो रहा है। विंदू से पूछताछ में ही खुलासा हुआ था कि वो श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन के संपर्क में था।
सूत्रों के मुताबिक बिंदू ने तीन खिलाड़ियों के नाम बताए हैं। लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है। मुंबई पुलिस का कहना है कि बिंदू मैच के दौरान कई खिलाड़ियों से मिलता था फोटो खिंचाता था। मुंबई पुलिस अभी जांच में जुटी है।

    बॉलीवुड की कई हस्तियों के पैसे सट्टेबाजी में लगे हैं: विंदू

      मुंबई पुलिस से पूछताछ में गुरुनाथ मयप्पन और असद रऊफ का नाम उगलने वाले विंदू दारा सिंह ने कई और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। विंदू दारा सिंह की मानें तो बॉलीवुड के कई सितारे भी उसके जरिए सट्टेबाजी में पैसा लगवा रहे थे। विंदू से पूछताछ में पुलिस को सट्टेबाजी के लिए पैसे के लेन-देन में हवाला कारोबार से जुड़ी अहम जानकारियां मिल रही हैं।
      मुंबई क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में विंदू दारा सिंह लगातार खुलासे कर रहा है। लड़कियों की सप्लाई की बात कबूल करके विंदू ने ये साफ कर दिया है कि सट्टेबाजी के इस धंधे में उन्हें हनी ट्रैप के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मुंबई पुलिस के सूत्रों की मानें तो विंदू ने 3 खिलाड़ियों का नाम लिया है जिनके वो संपर्क में था। विंदू ने कबूल किया है कि उसने बॉलीवुड की कई हस्तियों के पैसे सट्टेबाजी में लगाए हैं। विंदू का कहना है कि बॉलीवुड के कई लोगों ने सट्टे में लाखों रुपये लगाए हैं। क्राइम ब्रांच इन सेलिब्रिटी की आय की जांच के लिए आयकर विभाग को रिपोर्ट देगी। विंदू के कॉल रिकॉर्ड से पता चला है कि वो बॉलीवुड के एक्शन स्टार से लगातार संपर्क में था। पुलिस दोनों के बीच हुई बातचीत की वजह पता लगाने में जुटी है। इस बीच पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के वक्त श्रीशांत के साथ मौजूद दोनों मॉडल्स भी विंदू दारा सिंह के संपर्क में थीं। विंदू से पूछताछ के बाद सट्टेबाजों के बड़े रैकेट का खुलासा होने की उम्मीद है। मुंबई पुलिस का कहना है कि विंदू दारा सिंह पिछले तीन साल से सट्टेबाजी का धंधा कर रहा है। विंदू दुबई के 20 सट्टेबाजों के संपर्क में था। सट्टेबाजी में जीते या हारे हुए पैसे लेने के लिए विंदू के घर एक ही शख्स आया करता था।
      इस बीच सट्टेबाजी और फिक्सिंग की जांच को लेकर दिल्ली और मुंबई पुलिस के बीच तनातनी जारी है। दिल्ली पुलिस ने मुंबई पुलिस से श्रीशांत के होटल के कमरे से मिली चीजों के बारे में जानकारी मांगी थी। दिल्ली पुलिस का कहना है कि जानकारी मिलने के बाद वो प्रोडक्शन वारंट के जरिए उन सामानों की पड़ताल करेगी। लेकिन मुंबई पुलिस ने श्रीशांत के कमरे से मिली चीजों को साझा करने से इनकार कर दिया। मुंबई पुलिस का कहना है कि दिल्ली पुलिस को जो भी मांगना है वो कोर्ट से मांगे।

      श्रीशांत सट्टे का बड़ा कारोबार खड़ा करना चाहता था!

      स्पॉट फिक्सिंग के आरोपी श्रीशांत भारत में सट्टे का बड़ा कारोबार खड़ा करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने अपनी एक कंपनी भी बनाई थी। आखिर क्या थी सट्टे का साम्राज्य खड़ा करने की रणनीति।
      आईबीएन7 के पास मौजूद श्रीशांत S36 कंपनी के वो दस्तावेज हैं जो उन्होंने कंपनी रजिस्टर कराते वक्त जमा कराए थे। इस कंपनी में श्रीशांत के 74 फीसदी शेयर हैं। अब इन कागजों पर दर्ज तारीख पर गौर करिए, 24 सितंबर 2010 यानि 2011 का वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक 5 महीने पहले। श्रीशांत की कंपनी की तरफ से लिखा गया है कि S36 की मंशा बेटिंग हाउस चलाने की है। जी हां, श्रीशांत भारत में अपनी कंपनी के जरिए सट्टेबाजी को बढ़ावा देना चाहते थे। ऐसे में सवाल ये कि क्या श्रीशांत को पता नहीं था की भारत में सट्टेबाजी गैरकानूनी है?S36 स्पोर्ट्स एंड इंटरटेनमेंट कंपनी ने बेंगलुरू में अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। कंपनी में उनके पार्टनर खुद श्रीसांत के भी कोच रह चुके हैं। अब ये दस्तावेज सामने आने के बाद श्रीशांत के लिए जवाब देना मुश्किल होगा कि उनका सट्टेबाजी के इस धंधे से कोई लेना-देना नहीं है।

          Like us on Facebook
          Follow us on Twitter
          Recommend us on Google Plus
          Subscribe me on RSS